दरभंगा, जनवरी 7 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव में पहुंची पुलिस ने बुधवार को बेहोश नव विवाहिता को उसके ही घर से बंधन से मुक्त कराया। नव विवाहित मो अजहर की पत्नी बेबी रानी को बेहोशी हालत में इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा प्रेमचंद ने बताया कि जांच के बाद ही महिला की स्थिति के बारे में जानकारी दी जा सकती है। पीड़ित को बचाने गए उसके भाई मो दिलशाद एवं मो इब्राहिम को भी ससुरालवालों ने पीट-पीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित के साथ इन दोनों का भी इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में चल रहा है। बेबी रानी की मां मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के बसंत निवासी नासरीन एवं बहन सबा आफरीन ने बताया कि लगभग आठ मह पुर्व बीस मई को बेबी रानी का निकाह बिरदीपुर निवासी मो अजहर से हुआ था। निकाह के बाद एक अगस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.