सीतापुर, फरवरी 14 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदबाद क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने संदिग्ध हालात में शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद वह खुद ही नहर से निकल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। युवक के भाई का आरोप है कि चोरी के आरोप में दिए गए प्रार्थना पत्र के मामले में चौकी बुलाया गया था। उसी डर से उसने छलांग लगाई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ चोरी से संबंधित कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महमूदाबाद इलाके के चांदपुर फरीदुपर निवासी अरविंद तिवारी (24) ने शनिवार शाम को शारदा सहायक नहर में सिहारूखेड़ा पुल के पास से छलांग लगा दी। जिसके बाद वह खुद ही बचकर निकल आया और इलाज के लिए के अस्पताल चला गया। युवक की बाइक पुल के पास ही खड़ी मिली। सूचना पाकर पहुंचे उसके भाई गोविंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.