विकासनगर, जून 15 -- चारधाम यात्रा और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस और सहसपुर थाना पुलिस ने रविवार सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान दोनों जगह 350 लोगों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 19 मकान मालिकों का कोर्ट चालान काटा। पुलिस अधिनियम में भी 20 लोगों का चालान किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा शहर की पॉश कॉलोनी दिनकर विहार में अभियान चलाकर दो सौ व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर सात मकान मालिकों का 70 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटा गया। जबकि दस लोगों का पुलिस ऐक्ट में चालान काटकर 25 सौ रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए गए। सहसपुर थाना पुलिस ने रामपुर, शंकरपुर, चोई बस्ती, धर्मावाला, सिंहनीवाला, सभावाला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 150 लोगों का सत्यापन किया। किरायेदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.