इटावा औरैया, दिसम्बर 10 -- इटावा, संवाददाता। मिशन शक्ति में अभियान चलाकर पुलिस ने बालिकाओं और महिलाओं को स्वास्थ और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने बालिकाओं को बताया कि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं । इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस ने विद्यालय जा रही छात्राओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी । उन्हें बताया कि वीमेन हेल्पलाइन नंबर 181 पर जरूरत पड़ने पर फोन किया जा सकता है । इसके साथ ही पुलिस आपातकालीन सेवा का नंबर 112 है और स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 नंबर जारी किया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 नंबर है। यह भी बताया कि यदि कहीं गैस रिसाव जैसी घटना हो रही है तो उसके लिए 1906 नंबर पर फोन किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.