मैनपुरी, नवम्बर 28 -- बरनाहल। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पुलिस ने एक 5 वर्षीय मासूम को उसके परिवार से मिलाकर खुशियां लौटाईं। कस्बा के मैन मार्केट में 5 वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला था और अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। कस्बा के दुकानदार सचिन दुबे ने तुरंत बालक को थाना पहुंचाया। उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव ने बच्चा को आरक्षी सुनीता शर्मा व नीतू राजपूत की निगरानी में रखा। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को तलाशना शुरू किया और सोशल मीडिया पर बच्चा की फोटो अपलोड कराई। जिसके बाद बच्चा की पहचान नौशाद निवासी आशावाद किशननगर, फिरोजाबाद के 5 वर्षीय पुत्र अली के रूप में हुई। नौशाद दलेलनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में आए हुए थे। जहां से अचानक 5 वर्षीय अली खेलते मार्केट में चला गया। परिजनों को थाने बुलाकर बच्चा को सकुशल सौंप दिया। बच्चा को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.