शामली, अप्रैल 20 -- क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को आयी बारात में हुए हंगामे के बाद लड़का पक्ष ओर लड़की पक्ष में होती रही बातचीत। जिसमें लड़की पक्ष द्वारा लड़की नहीं भेजने पर शनिवार को दिन में भी पंचायत का दोर चलता रहा।हंगामे की सूचना पर गांव दौड़ी पुलिस ने बारात के लोगों को घर भिजवाया ओर दोनों पक्षों ने समझौते की बात कहकर मामला शांत किया। शनिवार को क्षेत्र के गांव में हरियाणा से बारात आयी थी। बताया जा रहा है कि दुल्हे द्वारा दुल्हन पक्ष की महिलाओं के साथ अभद्रता करने पर मामला बिगड़ गया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष द्वारा दुल्हन को भेजने से इंकार कर दिया।देर रात तक दोनों पक्षों में समझोते के प्रयास चलते रहे। लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर लड़की पक्ष द्वारा शादी के खर्च की मांग को लेकर दोनों पक्षों में हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स गांव में पहुंची।...