बिजनौर, जनवरी 29 -- चांदपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छह वाहन चोरो के एक गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार बाइकों के पार्टस बरामद किए है। चोरो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बताया गया की 29 जनवरी को पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी।बाइक चोर कमल पुत्र समरपाल गोयली, नदीम पुत्र मुकीम गांव मोहम्मद हुसैनपुर थाना शिवाला कला, नीटू पुत्र करन सिंह नानौर, अर्पित कुमार पुत्र गिरिराज मीरापुर पाहुली, रोबिन कुमार पुत्र महिपाल सिंह गोयली, सुमित कुमार पुत्र राजपाल गोयली को गिरफ्तार किया। वाहन चोरों के कब्जे से पुलिस ने चार चोरी की बाइकों के पार्टस बरामद किए है। बाइक चोरो के सदस्यों ने बिजनौर अमरोहा गाजियाबाद सहित अन्य स्थानों बाइके चोरी की थी। पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह के छह आरोपियों को ...