हजारीबाग, फरवरी 22 -- कटकमसांडी । प्रतिनिधि कटकमसांडी थाना पुलिस की सक्रियता से खोए हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिक को सौंपा।‌ रविवार को कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने उनके वास्तविक मालिकों को मोबाइल देकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। रितिक कुमार, पिता अंतू साव, गोविंदपुर गांव थाना पेलावल का मोबाइल खो गया था। वहीं दूसरा मोबाइल फैज अहमद, पिता राशिद आलम रहमत नगर, थाना पेलावल का था। पुलिस ने दोनों मोबाइल को खोजकर विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर दोनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...