काशीपुर, जुलाई 23 -- जसपुर। सड़क पर बदहवास हालत में घूम रही विक्षिप्त महिला को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। ग्राम नादेही क्षेत्र में कई दिनों से एक महिला बदहवास अवस्था में घूम रही थी। जानकारी होने पर नादेही पुलिस ने महिला को खाना खिलाकर उससे पूछताछ की। महिला ने अपना नाम वीरो देवी निवासी कालागढ़ बताया। महिला, इससे अधिक जानकारी पुलिस को नहीं दे पाई। तब एसआई संतोष देवरानी, सिपाही दीपक जलाल ने महिला क़े फोटो आसपास के थानों में भेजकर जानकारी जुटाई तथा महिला के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आए परिजनों ने महिला को मानसिक रूप से कमजोर बताया। पुलिस ने वीरो देवी क़ो उसके पिता गुरदयाल सिंह क़े सुपुर्द किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.