नई दिल्ली, मार्च 10 -- यूपी के कानपुर के चकेरी में चाय के होटल में युवक से मारपीट कर हत्या के प्रयास में पुलिस ने फजीहत के बाद दो आरोपितों को धर-दबोचा। दोनों को पुलिस ने चकेरी क्षेत्र में घुमाया। आरोपी पुलिस के सामने फिर कभी अपराध नहीं करने की गुहार लगाकर गिड़गिड़ाते रहे। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ कर जेल भेज दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया था। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी राहुल कुमार आठ मार्च को अपने दोस्त मयंक के साथ हरजिंदर नगर स्थित चाय के होटल में बैठे थे। तभी तमंचा लिए दबंग दो साथियों के साथ आया। राहुल को पीटा व तमंचे की बट सिर पर मारी। फायर किया। आरोपितों ने मयंक को भी पीटा। आरोपितों की करतूत का फुटेज सोशल पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अहिरवां के विराट नगर निवासी विशाल निषाद व अहिरवां राजा मार्केट निवासी अर्जुन उर्फ अरमान बताया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.