लातेहार, जनवरी 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने मंगरा में ट्रेन की चपेट में आये दो वर्षीय सिद्धार्थ कुमार यादव के शव को शुक्रवार की शाम कब्जे में लिया । इसके बाद शनिवार को सुबह लातेहार सदर अस्पताल भेज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बता दे कि मंगरा पार्ट की सरिता देवी और उसके उक्त बच्चा ट्रेन की चपेट में शुक्रवार को आ गए थे। बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं सरिता देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई है। घरवाले बच्चे के शव को घर ले गए थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया था। इधर सरिता देवी की स्थिति नाजुक ही बनी हुई है। उसे अब तक होश नही आ पाया है। सरिता के चाचा मंटू यादव ने बताया कि डालटनगंज में स्थिति में सुधार नही आने पर उसे इलाज के लिए शनिवार को रांची ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.