पीलीभीत, मार्च 10 -- होली के पर्व पर बाजार में चाकचौबंद सुरक्षा को रविवार शाम को एसओ सिद्धान्त शर्मा ने नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। थाने से मुख्य बाजार, कमल पार्क तिराहा, बंडा बस स्टैंड, मार तिराहा, बीसलपुर रोड पर फ्लैग मार्च के दौरान एसओ ने दुकानदारों से बातचीत की। त्योहार को लेकर दुकानों के बाहर सामान न रखने की अपील की। जिससे जाम न लगने पाए। साथ ही व्यापारियों से कहा, बड़े वाहन दिन में बाजार के भीतर इंट्री नहीं होंगे। सुबह या देर रात उसकी व्यवस्था करें। एसओ ने बताया कमल पार्क तिराहा और थाने के निकट बैरिकेडिंग लगा दी गई है। दिन में बड़े वाहन बाजार में इंट्री नहीं होंगे। प्रमुख प्वाइंट पर सुरक्षा के लिये पुलिस तैनात की जाएगी। एसओ ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों से भी त्योहार पर जाम न लगे व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी को लेकर बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.