भभुआ, मार्च 13 -- फ्लैग मार्च में बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी हुए शामिल शांतिपूर्ण व भाईचारगी के माहौल में होली व जुमे की नमाज संपन्न कराएं (होली) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च कर आमजनों को शांतिपूर्ण ढंग से होली पर मनाने का संदेश दिया। प्रभारी बीडीओ दृष्टि पाठक, प्रभारी सीओ पुरुषोत्तम कुमार, थानाध्यक्ष उदय कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई दिवाकर गिरी, मुंशी नवीन कुमार आदि शामिल थे। पुलिस ने भभुआ- अधौरा मुख्य सड़क से होकर महादलित टोला से पूरे गांव का भ्रमण किया। मुंडेश्वरी सहित कई गांव में पुलिस पैदल व वाहन से पहुंचकर लोगों को जानकादी दी गई। अफसरों ने आमजनों से कहा कि होलिका दहन, होली, रमजान के जुमा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को ले तत्पर है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.