अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अकराबाद। कोतवाली पुलिस व सर्विलांस सेल टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु.अ.सं. 583/2025 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार और अवैध चाकुओं सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 20 नवंबर 2025 को अभियुक्तों ने वादी की गाड़ी का पीछा करते हुए पनेठी पुल स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने जान से मारने की नीयत से फायर किया था, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने वांछित अभियुक्त विकास कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मौहरना थाना गभाना तथा हरिप्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू पुत्र टनटन बाबू निवासी दीनदयालपुर थाना हरदुआगंज को अकराबाद क्षेत्र से दबोच लिया।टीम ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और दो अवैध चाकू बरामद किए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित रघुवंशी, उप...