मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने फरार चल रहे तीन पशु तस्कर को सोमवार धर दबोचा। तस्करों ने गोवध अधिनियम और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चुनार पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व मवेशी लदा वाहन पकड़ा था, जबकि तस्कर फरार हो गए थे। पुलिस फरार तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। सोमवार को चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे तस्कर प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र नीबी कुकुर कटवा निवासी मुलायम यादव और मेजा के अमिलिया कला निवासी रोहित भारती को धर दबोचा। वहीं मड़िहान पुलिस को गोवध निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.