फिरोजाबाद, मई 8 -- थाना खैरगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। उसे एसजीएम तिराहा थाना खैरगढ़ से पुलिस ने पकड़ा है। उसका नाम पुलिस ने अशोक मालवीय पुत्र चैनालाल बताया है। वह किशनपुरा जनपद आगर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो वह कस्बा निवासी एक किशोरी को भागकर ले गया था। किशोरी की मां ने उसके खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.