बिजनौर, दिसम्बर 18 -- स्योहारा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। अभियुक्त पर 17 वर्षीय लड़की से दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लड़की को कार में बैठाकर मुरादाबाद ले गया था और उसके साथ दुराचार किया था। घटना के बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लईक पुत्र अमीर अहमद के रूप में हुई है। वह स्योहारा थाना क्षेत्र के मौहल्ला चौधरियान सहसपुर, जनपद बिजनौर का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0स0 472/25 धारा 137/87/64 (1)/351(3) बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.