बिजनौर, जनवरी 13 -- मंडावली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने गांव के ही व्यक्ति पर गोली चलाई थी जो उसकी जांघ में लगी थी। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सबधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत किया था। ग्राम दहीरपुर थाना नांगल निवासी इमरान पुत्र अय्यूब ने मंडावली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुऐब उर्फ अल्लू, सुहैल व फरमान निवासी ग्राम श्यामीवाला मुजाहिदा पट्टी, मंडवली ने उसके भाई मौ0 उस्मान व फहीम के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से फायर किया था। उस्मान की जांघ में गोली लगने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शुऐब उर्फ अल्लू को घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, कारतूस 32 बोर सहित गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...