देवरिया, नवम्बर 30 -- बरहज, हिंदुस्तान संवाद। पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बालूछापर के निकट एक गोवंश लदे पिकअप को पकड़ा। पुलिस के रोकने पर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। तलाशी में सात गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने सभी गोवंश को कान्हा गौशाला को सौंप फ़िया।में गाड़ी छोड़ तस्कर और चालक फरार हो गए। थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि एक पिकअप से सात गोवंश को बरामद कर कान्हा गौशाला में सुपुर्द किया गया है। चालक और तस्कर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...