पिथौरागढ़, सितम्बर 7 -- पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने पांच वर्षीय बालिका को उसके परिजनों को सौंपा। दूंगातोली निवासी गोविन्द प्रसाद ने कोतवाली में सूचना दी कि उनकी पांच वर्षीय बेटी एसबीआई के सामने से अचानक लापता हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाजार में ढूंढ खोज की । इसके बाद पुलिस ने बालिका को ढूंढ कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...