हरिद्वार, मार्च 23 -- पथरी थाना क्षेत्र फेरूपुर चौकी के अंतर्गत पुलिस ने रविवार को पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जिले में इनामी वांछित वारंटीयों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पथरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र मे अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर पांच फरार वारंटीयों को पकड़ा। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कोर्ट से फरार वारंटी शहजाद निवासी ग्राम गढ़ी सांगीपुर कोतवाली लक्सर, दीपक निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी, अक्षय, सुखवीर, शहजाद निवासीगण धनपुरा को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.