सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- पुलिस ने अंबेहटाचांद में चार माह पहले हुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पंखे चोरी की घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पांच चाकू ,चार किलो ताँबे के तार, 800 ग्राम महिलाओ के बाल व चार छत के पंखे, 15 हजार रूपये की नगदी तथा एक कार बरामद करने का दावा किया है। गुरूवार को बडगांव पुलिस ने मौरा पुलिस चौकी के समीप से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने खुद की पहचान आबिद पुत्र महराज,फरमान पुत्र ताहिर निवासीगण मोहम्म्द छत्ता कस्बा व थाना नानौता ,इकबाल पुत्र इन्तजार हुसैन निवासी मौ० महल कस्बा व थाना नानौता, इमरान पुत्र अय्यूब निवासी मौ. कानूनगोयान कस्बा व थाना नानौता, रहबर पुत्र अलीमिया निवासी मौ० चाहमंजली कोट कस्बा व थाना नानौता बताया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.