हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात करीब 12:30 गुप्त सूचना के आधार पर महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास छापेमारी कर एक महिला तस्कर को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार महिला तस्कर बेगूसराय जिला बरौली थाना पिपरा देवास गांव निवासी फूलचंद यादव की पत्नी सुमन देवी बताई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि पाया नंबर एक के पास दो तस्कर गांजा की तस्करी करने के लिए जुटे हैं। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने के एसआई रोहित कुमार, एएसआई सुमन कुमार एवं अन्य पुलिस बल क...