गुमला, दिसम्बर 24 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को पशु तस्करी मामले के फरार आरोपी साहिल खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। रायडीह थाना के एएसआई धनंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ आरोपी के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाने पहुंचे।इश्तेहार में आरोपी को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय पर गुमला न्यायालय में उपस्थित हों। यदि उसने आदेश का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साहिल पर इसी वर्ष 31 सितंबर को पशु तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने चेतावनी दी है कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.