नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तुर्कमान गेट इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान मंगलवार देर रात हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने छह और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस घटना में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 11 हो गई है। इससे पहले पांच आरोपियों को दबोचा गया था। जिले की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने करीब 450 वीडियो की जांच कर लगभग 30 पत्थरबाजों की पहचान की है। अब तक 22 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। चिह्नित संदिग्धों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। साथ ही 16 सोशल मीडिया यूआरएल की जानकारी संबंधित एजेंसियों से मांगी गई है। गिरफ्तार किए गए छह अन्य संदिग्धों में अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबेद शामिल हैं, जो तुर्कमान गेट के रहने वाले हैं। इन्हें पु...