भदोही, फरवरी 6 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कराने वालों के प्रति पुलिस टीम और खनन विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। सुरियावां थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी को सूचना मिली कि एक स्थान पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही मयफोर्स स्थल पर पहुंचे और मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिए। ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए पुलिस टीम ने इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...