लखनऊ, फरवरी 4 -- डीसीएम के दो टायर फटे, फिर भी रिम पर गाड़ी लेकर भागा जा रहा था ड्राइवर शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोका खाद्य निरीक्षक ने लिए चावल के नमूने, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा रहीमाबाद, संवाददाता। लखनऊ-हरदोई रोड पर रहीमाबाद के पास बुधवार दोपहर पुलिस ने डीसीएम में लदा संदिग्ध चावल पकड़ा। पारंपरिक किस्मों के एकदम अलग से लग रहे चावल को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने इसकी जानकारी खाद्य निरीक्षक को दी। खाद्य निरीक्षक ने चावल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि दोपहर में एक डीसीएम बिना टायर के केवल रिम पर हरदोई रोड पर चली जा रही थी। दो टायर एकदम फट चुके थे। बिना टायर के गाड़ी चालक डीसीएम को लेकर रहीमाबाद से करीब सात किलोमीटर आगे निकल गया। पुलिस को यह देखकर शंका हुई। पुलिस ने गाड़ी ...