पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान के समीप दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 9 दो पहिया वाहन जब्त किया गया है। बाद में सभी वाहन को सुरक्षात्मक दृष्टि से शहर थाना परिसर में लगा दिया गया है। सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया है। चार पहिया वाहन की गहनता से जांच की गई सभी चालक को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलने एवं जरूरी कागजात लेकर चने की हिदायत देते हुए छोड़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...