शामली, अगस्त 6 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले असदपुर जिडाना गांव के निकट एक गोवंश के नाले में गिर जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बीते सोमवार की रात गांव असदपुर जिडाना में ग्रामीणों ने नाले से जानवर के रंभाने की आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो एक गोवंश नाले में फंसा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस की इस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.