कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर दक्षिण। किदवई नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 101 मुकदमों में जब्त की गई 29 पेटी अवैध देशी और अंग्रेजी शराब को बुलडोजर से नष्ट करवा दिया। कोर्ट के आदेश पर गठित टीम में शामिल एसीएम प्रथम भगत सिंह, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-तीन फरजंद अली और सहायक अभियोजन अधिकारी राजकुमार मौजूद रहे। टीम की मौजूदगी में ही मालखाने में रखी अवैध शराब की पेटियों की गिनती के बाद उसे थाने के बाहर बुलडोजर से नष्ट करवाया गया, जिसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...