जहानाबाद, फरवरी 22 -- कुर्था, निज संवाददाता। पुलिस सप्ताह के अवसर पर कुर्था पुलिस ने नशा विमुक्ति को अपना अभियान बनाया। इस अवसर पर कुर्था पुलिस निरिक्षक अजय कुमार तथा थानाध्यक्ष समीर कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। कुर्था थाना परिसर से पद यात्रा भी निकाली गई। पदयात्रा के दौरान जगह जगह रुक कर नशा के लाभ हानि की भी अधिकारी चर्चा कर रहे थे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि समाज में अधिकांश समस्या नशा जनित है। सभी के जड़ में नशा कारण जरूर बनता है। इस अवसर पर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का पुलिस परिवार के द्वारा संकल्प भी लिया गया। फोटो- 22 फरवरी अरवल- 18 कैप्शन- कुर्था थाना परिसर में रविवार को नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते पुलिसकर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...