मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री ने पुलिस बल को साथ लेकर अभियान चलाकर कई धर्मिकस्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाए। यह कार्रवाई अधिक डेसीबल आवाज वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ की गई है। इसी सम्बन्ध में कोतवाली परिसर में धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों से अवगत कराते हुए धर्मगुरुओं से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर स्वयं हटाने की अपील की गई। सीओ ने उन्हें बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर सीमित ध्वनि में ही लाउडस्पीकर बजाए जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...