जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना की पुलिस ने दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे शराब कारोबारी सूरज कुमार एवं अनुज कुमार को कोहरा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी को लेकर कोहरा गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे दोनों शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...