पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- पिथौरागढ़। समन भेजने के बाद न्यायालय में पेश न होने पर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी व एसआई हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस ने जाखनी निवासी योगेश कुमार व कुमौड़ निवासी गौरव पंत को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त योगेश कुमार के खिलाफ 115(2)/191(2)/351(3) बीएनएस के मामले व गौरव पंत के खिलाफ एमवी एक्ट के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...