भभुआ, दिसम्बर 4 -- भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा है। पकड़े गए वारंटियों में सीवों गांव निवासी 58 वर्षीय रामराज राम व भभुआ शहर के वार्ड 19 निवासी महेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार शामिल हैं। सदर अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उनके खिलाफ न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। हार्वेस्टर की चपेट में आने से सहयोगी घायल रामपुर। बड़कागांव के बधार में धान की फसल काटने के दौरान गुरुवार को हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक सहयोगी घायल हो गया। घायल 26 वर्षीय सौरभ कुमार यूपी के बुपाया थाना क्षेत्र के चौडेरा गांव निवासी रामावतार कुमार का पुत्र है। उसका साथी उमसड़ा गांव निवासी वीरपाल भी सदर अस्पताल पहुंचा था। उसके दोनों पैर में चोट लगी है। चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा र...