गिरडीह, दिसम्बर 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने दो अलग अलग मामलों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी बुधवार रात की गई थी। इसमें थाना कांड संख्या 183/25 के आरोपी द्वारिका तिवारी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। द्वारिका तिवारी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बसमत्ता जामबाद का रहनेवाला है। इस पर गिरिडीह के प्रसिद्ध व्यवसाई प्रदीप इलेक्ट्रिक के पचम्बा स्थित गोदाम से वायर की तार चोरी करने का आरोप है। आरोपी के घर से पुलिस ने चोरी का तार भी बरामद किया है। वहीं थाना कांड संख्या 172/25 के आरोपी गमतरिया पंचायत के बुढ़ियाढाको का रहनेवाला सुरेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सुरेश यादव पर मारपीट का आरोप है। गुरुवार को बेंगाबाद पुलिस द्वारा दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत मे...