पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक मो अकील सिद्दीकी ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक उमेश चंद्र कोठारी नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है। इधर कनालीछीना पुलिस ने शांति भंग करने पर खुशाल सिंह डिग्री को पुलिस एक्ट की धारा 81 (1) ए के तहत गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...