हापुड़, जनवरी 28 -- थाना पुलिस ने गुम हुए फोनों को उनके असली स्वामियों तक पहुंचाया। जिनकी बाजार में कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। फोन मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की जमकर प्रशंसा की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि गुम फोनों को बरामद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों सर्विलांस की मदद से इन फोनों का पता लगाया और बुधवार को थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर फोन स्वामियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। लोगों से अपील करते हुए कहा कि फोन गुम होने पर भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करे। जिससे समय रहते गुम फोनों को वापस दिलाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...