रुडकी, मार्च 23 -- पुलिस ने अलग-अलग दो युवतियों की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस युवतियों की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री संदीप परिस्थितियों में कहीं गायब हो गई। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन प्रतिदिन की तरह कंपनी में काम पर गई थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी, आसपास तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। थाना अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि दोनों की गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.