मधेपुरा, जनवरी 31 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने तमोट परसा गांव से दो युवकों को कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर एसआई इमनाज खान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जब शाम करीब 7 बजे तमोट परसा हाई स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर दो युवक भागने का प्रयास करने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमोट परसा वार्ड 13 निवासी मोहन कुमार एवं वार्ड 4 निवासी उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में मोहन कुमार के पास से 100 एमएल के कुल पांच बोतल कफ सिरप तथा एक रेडमी स्मार्ट फोन बरामद किया गया। वहीं उत्कर्ष कुमार के पास से 100 एमएल के चार बोतल कफ सिरप (विस्कॉफ) और एक पोको कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.