बरेली, दिसम्बर 29 -- मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाइक एवं दूसरी के पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी पार्ट्स जंगल में छिपाने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चोरी में उनके दो साथी भी शामिल थे। एसओ संजय तोमर, लभारी पुलिस चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह एवं मीरगंज चौकी प्रभारी पंकज कुमार नंदगांव रोड पर सोमवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने रईयानगला की ओर से आई बिना नंबर की बाइक रोकी। बाइक पर जोईब निवासी रईयानगला एवं धर्मेंद्र निवासी बहादुरपुर सवार थे। दोनों मांगने पर पुलिस को अभिलेख नहीं दिखा सके। युवकों के पास प्लेटिना बाइक के पार्टस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया स्प्लेंडर बाइक उन्होंने मीरगंज के सूरज से पांच हजार...