शामली, जनवरी 30 -- मिशन शक्ति केंद्र की पुलिस टीम ने दो बच्चों को परिजनों को सुपुर्द किया। कांधला तिराहे पर दस वर्षीय बालक अरमान घूमता हुआ मिला। बालक कुछ नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके दादा मुंशाद निवासी गांव पंजीठ के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नसीम का छह वर्षीय मूक-बधिर पुत्र जुबैर लापता हो गया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बालक को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...