गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सिकंदरपुर ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 3 किलो 608 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 21 जनवरी को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। पुलिस ने सेक्टर-31 की मार्केट में घेराबंदी कर 22 वर्षीय मोहम्मद मिराज को दबोच लिया। मूल रूप से बिहार के औरैया जिले के रहने वाले इस आरोपी के पास से एक किलो 982 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई 22 जनवरी को की गई। पुलिस टीम ने सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताऊ देवीलाल पार्क के ...