शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- पुलिस ने 98 ग्राम स्मैक बरामद कर गांव समधाना के दो मादक पदार्थ तस्करों को जेल भेजा है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 10 लाख रुपए बताई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर शाम हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास दो संदिग्ध बाइक सवारों को दबोच लिया। तलाशी में एक के पास 45 ग्राम और दूसरे के पास 43 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये तस्कर गांव समधाना निवासी साधू उर्फ पूरन लाल और राजकुमार पुत्र जगदीश हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर बरामद स्मैक और बाईक को जब्त कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मानव सागर, आरक्षी प्रवीण शर्मा, अंकित नेहरा, योगेन्द्र कुमार, आशीष कुमार शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया दोनों अभियुक्तों को चालान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.