फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- थाना नगला सिंघी पुलिस टीम ने 2 अभियुक्तों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी व ताश की गड्डी बरामद की है। थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान दो जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। दोनों वासदानी रोड से धीरपुरा को जाने वाले कच्चे रास्ते पर जुआ खेल रहे थे। पता चलते ही पुलिस ने कार्यवाही कर दोनो को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम अनिल कुमार पुत्र रामदयाल तथा रवि कुमार पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम बासदानी थाना नगला सिंघी बताए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...