औरैया, जनवरी 1 -- जिले में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो जिलाबदर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों जिलाबदर के खिलाफ कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहला गिरफ्तार जिलाबदर गोलू उर्फ भारत पुत्र छेदीलाल शंखवार निवासी हरचंदपुर थाना दिबियापुर है। उसे ग्राम ददूसराय नहर पुल वाली पुलिया के पास से हिरासत में लिया गया। इसके खिलाफ थाना दिबियापुर में गुण्डा अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गोलू उर्फ भारत के आपराधिक इतिहास में चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, अवैध शराब और गुण्डा अधिनियम से संबंधित 7 मामले दर्ज हैं। दूसरा गिरफ्तार जिलाबदर युवराज यादव उर्फ शेरा उर्फ सांवरिया उर्फ अभिषेक राज निवासी विमल द्वार के पास, फफूंद रोड कस्बा दिबियापुर है। उसे एनटीपीसी नहर बम्बा से वैसुंधरा गांव...