कटिहार, जनवरी 8 -- हसनगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 गजिया संथाली गांव में दो युवक को घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ग्रामीणों द्वारा सुपुर्द चोर के विरुद्ध कारवाई करते हुए बुधवार की दोपहर लगभग 02 बजे उक्त दोनों चोर को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष निक्की उपाध्याय ने बताई कि मंगलवार की दोपहर लगभग 04 बजे गजिया संथाली गांव से ग्रामीणों ने दो चोर एनूल हक व मो जावेद दोनों साकिन हथियादियरा थाना मुफस्सिल जिला कटिहार को घर में घुसकर चोरी करते रंगे हाथों पकड़ पुलिस को सुपुर्द किया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों के विरुद्ध चोरी मामले में कारवाई करते हुए थाना कांड संख्या 04/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त दोनों आरोपी को न्...