रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- खटीमा, संवाददाता। पुलिस ने आदर्श कॉलोनी में हुई दो चोरियों का खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के सामान और नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और नेपाल में कैसिनो में जुआ खेलने जाता था। गुरुवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अगस्त माह में आदर्श कॉलोनी निवासी अनुहारिका चौहान के घर और नवंबर में हीरा लाल के घर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लिया गया है। आरोपी को गुरुवार को भूड़ महोलिया स्थित आम के बगीचे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राजकुमार राठौर मूल निवासी राज विहार कॉलोनी आरके टेंट हाउस रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। हाल में वह जगतपुरा ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में रहता है। उसके खिलाफ पूर्व में चार मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से 2 लाख 15 हजार रुपये नकद, गले की चेन, एक ब्रेसलेट, द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.