लातेहार, जनवरी 9 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के पसांगन गांव में कार्रवाई करते हुए लगभग दो एकड़ वन भूमि पर की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया। यह खेती माफिया तत्वों द्वारा अवैध रूप से की जा रही थी, जिसे पुलिस ने पीट कर तथा ट्रैक्टर की सहायता से पूरी तरह नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे चार दिन पूर्व भी थाना क्षेत्र के सैलदाग गांव में लगभग चार एकड़ वन भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया था। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से अफीम तस्करों और खेती में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि गौरतलब है कि थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास को योगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.