बेगुसराय, जनवरी 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने बताया कि कांड संख्या 141/19 के तहत एनबी डब्ल्यू (गैरजमानती वारंट) में वांछित देवन साह के पुत्र अमरजीत साह उर्फ अमर कुमार, निवासी समसा वार्ड संख्या 14 को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में विष्णुपुर वार्ड संख्या 03 निवासी राम प्रताप साह के पुत्र जगन्नाथ साह को डी.डब्ल्यू.आर.एम. वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी अभियान में एसआई मिथिलेश कुमार एवं राकेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.